{"_id":"609188678ebc3ed703064b5c","slug":"teenager-attacked-in-the-election-scandal-devband-news-mrt536986483","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की रंजिश में किशोर पर सरिये से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की रंजिश में किशोर पर सरिये से हमला
विज्ञापन
राज्जुपुर गांव का मामला, घायल सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। राज्जुपुर गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दो लोगों ने एक किशोर को सरिये से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राज्जुपुर गांव निवासी सलीम अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया की सोमवार की शाम 14 वर्षीय बेटा आलिम घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और अपना प्रधान बनवाने को लेकर टिप्पणी करने लगे। बेटे के टोकने पर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर सरिये से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिसमें वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस बीच हमला करने वाले दोनों युवक वहां से भाग गए। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।