फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager arrested for killing student after misdeed

Muzaffarnagar News: कुकर्म के बाद छात्र की हत्या करने वाला किशोर गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Teenager arrested for killing student after misdeed
बचन सिंह कॉलोनी निवासी सात वर्षीय छात्र का शनिवार को खेत में मिला था शव
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी एक से अधिक होने की बात कहते हुए लगाया जाम, पुलिस ने समझाया
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सात वर्षीय रौनक की हत्या करने के आरोप में पड़ोस में ही रहने वाले किशोर को गिरफ्तार किया है। कुकर्म के बाद हत्या करना बताया है। उधर, परिजनों ने आरोपी एक से अधिक होने की बात कहते हुए जाम लगाया। पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया।

रौनक शुक्रवार की रात सात बजे घर से लापता हो गया था। शनिवार को ईख के खेत से उसका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने पड़ोसी 14 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आ गया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी किशोर से उसकी मां के सामने ही पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि शुक्रवार को साढ़े छह बजे ट्यूशन से आने के बाद रौनक ने उससे पतंग मांगी थी। उसने उसे मांझा दे दिया। इसके बाद पतंग देने के बहाने खेत में ले जाकर कुकर्म करने के बाद हत्या कर दी थी। तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन


उधर, परिजनों ने आरोपी की संख्या एक से अधिक बताते हुए भोपा रोड विश्वकर्मा चौक पर शव रखकर गिरफ्तारी की मांग की। सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने उन्हें समझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाश में साथ रहा आरोपी
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रौनक के लापता होने से लेकर शव मिलने तक आरोपी किशोर परिजनों और पुलिस के साथ था। वह सभी को बरगलाता रहा और यह भी बताया कि उसने एक युवक के साथ बालक को जाते हुए देखा था। शनिवार को जब पुलिस शव तक पहुंची तो वह फरार हो गया था। उसे बमुश्किल तलाशा गया।


पायजामे से घोंटा गला
नई मंडी कोतवाली प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने पहले तो बालक का गला दबाया और बाद में पायजामे से गला घोंट दिया। गिरफ्तार आरोपी भी कक्षा नौ का छात्र हैं। उसे डर था कि रौनक घर जाकर सबकुछ बता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed