{"_id":"6a7dca7350b6feb1da009125","slug":"teenage-girl-raped-after-being-locked-in-shop-accused-tailor-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-178200-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दुकान में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी टेलर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दुकान में बंद कर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी टेलर गिरफ्तार
विज्ञापन
- दूसरे समुदाय के आरोपी युवक ने दिया घटना को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज, साथी की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के टेलर ने अपनी दुकान में बंद करके किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी टेलर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टेलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उसको पता चला कि गांव में टेलर ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपनी दुकान में बंद करके रखा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचा तो शटर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान का ताला तोड़कर शटर खोला।
पुलिस को टेलर और किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने टेलर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह अपना पुराना टॉप टेलर की दुकान पर ठीक कराने आई थी। टेलर ने पैसों का लालच दिया। इसके बाद टेलर का दोस्त अदनान बाहर से दुकान का शटर बंद करके ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप था कि टेलर ने उसके साथ जबरदस्ती गलत हरकत की। पुलिस ने आरोपी टेलर फिरोज व साथी अदनान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।
सीओ ऋषिका सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथी की तलाश की जा रही है।