फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teen dies due to lightning during rain

Muzaffarnagar News: बारिश के दौरान बिजली गिरने से किशोर की मौत

Tue, 23 Jul 2024 04:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Teen dies due to lightning during rain
भोपा/ककरौली। बारिश के कारण मकान की छत पर भरे पानी को निकालने गये किशोर की बिजली गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी साबिर के घर की छत पर सोमवार सुबह बारिश का पानी भर गया था। उनका 15 वर्षीय बेटा अल्तमश बारिश का पानी निकालने के लिए छत पर गया था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई , जिसकी चपेट में आकर अल्तमश झुलस गया।
विज्ञापन

किशोर की चीख सुन कर परिजन छत पर पहुंचे तो उन्हें किशोर अचेत पड़ा मिला। परिजन पहले तो उसे गांव में ही चिकित्सक के यहां ले गये। इसके बाद भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक किशोर कक्षा 6 का छात्र था। साबिर के पांच बच्चे खुशनुमा,नाजरीन,अल्तमश,अनस,अल्तमसा है। मृतक अल्तमश तीसरे नंबर का था। मृतक का पूरा परिवार गम में है। सूचना पर ककरौली पुलिस सीएचसी भोपा पहुंची। परिजनों ने किसी भी कार्यवाही से इनकार कर दिया था। पुलिस का कहना है कि गणमान्य लोगों के कहने पर शव परिजनों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed