{"_id":"5d87c4068ebc3e01567f11b1","slug":"technical-malfunction-in-intercity-train-engine-muzaffarnagar-news-mrt4447403181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरसिटी के इंजन में तकनीकी खराबी, शताब्दी सहित सात ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरसिटी के इंजन में तकनीकी खराबी, शताब्दी सहित सात ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
नगर के रेलवे स्टेशन पर खडी ट्रेन एवं परेशन यात्री।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरसिटी के इंजन में तकनीकी खराबी, शताब्दी सहित सात ट्रेनें प्रभावित
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी के इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण शताब्दी सहित सात ट्रेनें प्रभावित हुई। दिल्ली से आ रही शताब्दी मंसूरपुर-खतौली के बीच रुक गई, जबकि देहरादून-दिल्ली की ओर जा रही जन शताब्दी को नरा-जड़ौदा में रोका गया। दो ट्रेनों को मुजफ्फरनगर, जबकि दो अन्य को बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तकनीकी खराबी दूर होने के बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो सका। करीब चार घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित होने से यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए चली। यह ट्रेन मंसूरपुर रेलवे स्टेशन से चली तो ट्रेन की पावर में लगे पेंटो में खराबी आ गई। खराबी के चलते ट्रेन वहीं रुक गई। दिल्ली की ओर से आ रही शताब्दी ट्रेन मंसूरपुर-खतौली के बीच ही फंस गई। यह ट्रेन यहीं रुकी रही। देहरादून की ओर से जा रही जनशताब्दी को 8.50 बजे नरा-जदौड़ा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। इसी दौरान हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आ गई। उसे यहीं रोक दिया गया। जालंधर से नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। अंबाला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। पीछे से आ रही ओखा एक्सप्रेस को भी इसी स्टेशन पर रुकवा दिया गया। घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे पेंटो में आई खराबी को दूर किया जा सका। चार घंटे बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का यातायात शुरू हुआ। शताब्दी के जंगल में रुकने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि स्टेशन पर रुकी ट्रेनों के यात्री भी इधर-उधर परेशान घूमते रहे। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि इंटरसिटी को पावर देने वाले इंजन के पेंटो में कमी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक को चालू करा दिया गया।