{"_id":"616331e38ebc3e1a244e2c62","slug":"tears-spilled-after-seeing-the-leela-of-shri-ram-s-exile-and-dasharatha-s-death-muzaffarnagar-news-mrt5601197126","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम वनवास व दशरथ मरण की लीला देख छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम वनवास व दशरथ मरण की लीला देख छलके आंसू
विज्ञापन
नई मंडी पटेल नगर की रामलीला में वन को जाते राम,सीता,लक्ष्मण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जनपद में विभिन्न स्थानों पर चल रही श्रीरामलीला मंचन में शनिवार रात श्रीराम वनवास, श्रवण लीला व दशरथ मरण की लीला का भावपूूर्ण मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठी। वहीं, श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन भी बेहद भावुक रहा।
शहर के नई मंडी क्षेत्र स्थित पटेलनगर में चल रही श्रीरामलीला मंचन में शनिवार रात श्रीराम, लक्ष्मण व पत्नी सीता के साथ मुनि वेश में वन गमन, केवट संवाद, श्रवण लीला और राजा दशरथ मरण की लीलाएं हुईं। श्रीरामलीला मंचन में पिता राजा दशरथ द्वारा कैकेयी को दिए गए वचन के अनुरूप श्रीराम द्वारा पत्नी सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वन गमन की लीला का बेहद भावुक मंचन किया गया। इसके बाद श्रीराम-केवट संवाद के साथ ही श्रवण लीला और इसके बाद दशरथ मरण लीला का मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखे छलक उठी। उधर, सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीरामलीला मंचन के तहत शनिवार रात भगवान श्रीराम बरात निकाली गई।
पुरकाजी: कस्बे में समाज सुधार समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीरामलीला में शनिवार रात श्रवण लीला, सुमंत वापसी और दशरथ मरण के साथ ही श्रीराम-भरत मिलाप की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। श्रवण लीला व दशरथ मरण की लीला देख श्रद्धालु भावुक हो उठे।
विज्ञापन
शाहपुर: कस्बे के मेन बाजार में श्रीआदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही श्रीरामलीला में शनिवार रात भाजपा नेता मंगू सिंह त्यागी ने श्रीराम की आरती की। चित्रकूट धाम से आई प्रसिद्ध कला मंडली के कलाकारों द्वारा दशरथ मरण, श्रीराम वनवास, श्रीराम-केवट संवाद और श्रीराम-भरत मिलाप की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। श्रीआदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक श्यामपाल सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, उपाध्यक्ष अरुण मित्तल, अनिल बंसल, भंवरपाल कश्यप, मणिकांत मित्तल, राजकुमार कोरी, मनोज अग्रवाल और प्रवेश गोयल आदि का सहयोग रहा।