फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Team Kalam Ignite topped among the four groups of Gurukul Public School

Muzaffarnagar News: गुरुकुल पब्लिक स्कूल के चार ग्रुपों में टीम कलाम इग्नीट रही अव्वल

Mon, 28 Apr 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Team Kalam Ignite topped among the four groups of Gurukul Public School
यूथ पेज हेतु:
विज्ञापन

--------------
-साइंस प्रतियोगिता में बच्चों ने मचाया धमाल, मेधावी पुरस्कृत
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा में विज्ञान विषय पर प्रतियोगिता हुई, जिसमें टीम कलाम इग्नीटर विजेता रही। विजेता बच्चों को अतिथियों ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चार सदनों के 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
स्कूल प्रांगण में गोमती देवी मेमोरियल साइंस एक्सपोजियम प्रतियोगिता में बच्चों ने विज्ञान संबंधी विभिन्न विषयों पर ज्ञानवर्द्धक तथ्य प्रस्तुत किए। कहा प्रतियोगिता का मकसद विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का प्रेम बढ़ाना है। युवाओं के दिमाग का अन्वेषण, प्रश्न और नव प्रवर्तन करना है। प्रतियोगिता में कलाम इग्नीटर टीम के विद्यार्थियों समीर, आराध्या त्यागी, आलिया परवीन एवं सौमिनी मंडल ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उन्हें ट्रॉफी, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुकेश चंद त्यागी ने कहा कि छात्रों को नियमित, संयमशील रहकर विज्ञान विषय पर एकाग्रता से मेहनत करनी चाहिए। मेरिट में नंबर आने की फिक्र छोड़ कामयाबी के लिए सतत प्रयास अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में मुख्य अतिथि के अलावा नालंदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संजय सिंह रहे। कार्यक्रम समन्वयक अनुश्री त्रिपाठी, बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, दिलजान अहमद, मास्टर खलील आदि मौजूद रहे। प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी और प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed