फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Team arrived with suspected patient, tested administrative readiness

एंटी-कोरोना टीम ने जिला अस्पताल में की मॉक ड्रिल

Sun, 22 Mar 2020 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Team arrived with suspected patient, tested administrative readiness
संदिग्ध मरीज को लेकर पहुंची टीम, प्रशासनिक तत्परता को परखा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस विभाग की एंटी कोरोना टीम ने रविवार को जिला अस्पताल में मॉकड्रिल की। टीम संदिग्ध मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उसके उपचार की प्रशासनिक तत्परता को परखते हुए अपनी तैयारियों का भी जायजा लिया।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मद्देनजर पुलिस विभाग द्वारा एंटी-कोरोना टीम का गठन किया गया है। एसपी सिटी सतपाल आंतिल के नेतृत्व में यह टीम लगातार स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर काम करेगी। रविवार को एंटी कोरोना टीम ने जिला अस्पताल में मॉकड्रिल कर पुलिस-प्रशासन की टीम की तैयारियों का जायजा लिया। टीम एक संदिग्ध मरीज (डमी) को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जिसे तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपचार प्रदान किया। एसपी सिटी ने बताया कि एंटी-कोरोना टीम को विशेष एंटी कोरोना किट प्रदान की गई है, जो कहीं से भी किसी तरह की सूचना आने पर तत्परता से कार्रवाई शुरू करेगी। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया की मॉकड्रिल सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed