फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers removed March

सड़क पर जुलूस के साथ शिक्षामित्रों की गांधीगीरी       

Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers removed March
मुजफ्फरनगर में जुलूस निकालते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर समायोजन रद्द होने पर आक्रोशित शिक्षामित्रों ने स्कूलों का फिर से बहिष्कार कर दिया है। शिक्षामित्रों ने सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला और राहगीरों को गांधीगीरी कर फूल भेंट किए। महावीर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया और विरोध प्रकट किया। बाद में कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में रखे गए शिक्षामित्रों को तत्कालीन सपा सरकार ने समायोजित कर सहायक अध्यापक बना दिया था। मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई तो सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन रद्द कर दिया। इससे प्रदेशभर में डेढ़ लाख से अधिक शिक्षामित्रों को झटका लगा। समायोजन रद्द होन पर शिक्षामित्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में हंगामा किया। बाद में जुलूस के रुप में शिक्षामित्रों ने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय से महावीर चौक तक जुलूस निकाल कर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया। शिक्षामित्रों ने प्रदेश सरकार ने नया कानून बनाकर उन्हें राहत दिए जाने की मांग की है। इसके बाद कलक्ट्रेट तक जुुलूस निकाला और गांधीगीरी कर लोगों को फूल भेंट किए। कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। इस दौरान मुजीबुर्रहमान, संजीव बालियान, ठाकुर लखनवीर सिंह, कपिल तोमर, बालेंद्र सिंह, हरेंद्र मलिक, बलेराम सिंह, इंद्रपाल सिंह, नीरज, हरिराज सिंह, शिवदत्त शर्मा, गीता बालियान, पंजाब सिंह, अक्षय कुमार, लियाकत अली, कौशर जहां, डिम्पल, मधुरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed