फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers recalled memories of their student life from years ago

Muzaffarnagar News: शिक्षकों ने याद की बरसों पुराने छात्र जीवन की स्मृतियां

Mon, 26 May 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers recalled memories of their student life from years ago
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार को डीएवी कालेज के बीएड विभाग में पुरातन छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभाग के पुरातन छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर बरसों पुरानी यादों को ताजा किया। छात्र जीवन के बाद अब शिक्षक जीवन का अनुभव ले रहे पुराने छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही रोचक प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत कालेज प्रबंध समिति सचिव डाॅक्टर एमके बंसल और अध्यक्ष अमित कुमार ने की। प्राचार्य डाॅक्टर गरिमा जैन ने पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया। सम्मेलन में विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने वर्षों बाद अपने शिक्षकों और सहपाठियों से मिलकर शैक्षिक और व्यावसायिक अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

बीएड विभाग से सेवानिवृत्त हुईं विभागाध्यक्ष डॉक्टर रेखा ने कहा कि डीएवी कॉलेज में 37 सालों का सफर अनुभवों से भरा रहा। छात्रों के लगाव और सहयोगियों के साथ से यह पारी शानदार तरीके से पूरी हुई। कार्यक्रम का संचालन अविनाश त्यागी, प्रीत वर्धन शर्मा और शिक्षिका किरण ने किया। कार्यक्रम में स्वदेश काैशिक, सुनील गोयल, डाॅक्टर साजिद, डॉक्टर संजीव, डॉक्टर रामरतन बालियान, अमित मलिक, संगीता डाॅक्टर रेखा, अमन जैन समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed