फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers protest at DIOS office

शिक्षकों ने डीआईओएस दफ्तर पर दिया धरना

Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest at DIOS office
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जिले भर के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस दफ्तर पर धरना दिया। ज्ञापन भी डीआईओएस को दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि शिक्षकों ने सामने आने वाली समस्याओं को कई बार विभागीय अधिकारियों के सामने रखा जा चुका है। मुख्यमंत्री के नाम भी हम ज्ञापन दे चुके हैं। दो साल से 23 शिक्षकों का वेतन नहीं मिलने सहित कई महत्वपूर्ण मांगे है। डीआईओएस दफ्तर में शिक्षकों का लगातार शोषण हो रहा है। सैकड़ों शिक्षकों के प्रकरण डीआईओएस दफ्तर में लटके हुए है। कार्यालय के लिपिक शिक्षकों का निरंतर उत्पीड़न कर रहे हैं। जिला मंत्री हेमंत कुमार विश्नोई और कोषाध्यक्ष संजीव जावला ने कहा कि अधिकारों के लिए किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। शिक्षक एकजुट होकर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed