फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers burn Holi with educational certificates

शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की होली जलाई

Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers burn Holi with educational certificates
1-रतनपुरी में शैक्षिक प्रमाण पत्रों की सांकेतिक होली जलाते वित्त विहीन शिक्षक। - फोटो : KHATAULI
शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की होली जलाई
विज्ञापन

रतनपुरी। रतनपुरी में वित्तविहीन शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की सांकेतिक होली जलाकर सूबे की भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया।
रतनपुरी स्थित प्राणनाथ इंटर कॉलेज के परिसर में हुईवित्तविहीन शिक्षकों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व वित्तविहीन शिक्षकों के लिए सेवा सुरक्षा नियमावली बनाने एवं शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने अभी तक वादा पूरा करना तो दूर पूर्व की सपा सरकार द्वारा मिलने वाले अल्प मानदेय को भी बंद कर दिया। कोविड 19 महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते वित्तविहीन शिक्षकों को अप्रैल माह से अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। नतीजतन वित्तविहीन शिक्षक भुखमरी के कगार पर हैं। विद्यालय प्रबंधन बच्चों की फीस नहीं आने का हवाला देते हुए अपने आप को वेतन देने में असक्षम बता रहे हैं। सरकार वित्तविहीन शिक्षकों की इन सभी समस्याओं को अनदेखी कर रही है। यह उनके साथ घोर अन्याय है। इसके विरोध में विद्यालय के शिक्षकों ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की सांकेतिक होली जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। बैठक का संचालन मनोज चौहान ने किया। इस मौके पर सुधीर शर्मा, राजेश सोम, शिवकुमार सोम, रविंद्र चौधरी, मनोज चौहान, सनोज कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, सविता रानी, ममता देवी, सोनू देवी, अरुण कुमार, ऋषिपाल सिंह, शरद कुमार, जैनेंद्र सैनी, प्रतीप सैनी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed