फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher's important role in nation's prosperity: Omanand

राष्ट्र की समृद्धि में शिक्षक की अहम भूमिका-ओमानंद

Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher's important role in nation's prosperity: Omanand
6-शुकतीर्थ में श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर आचार्यो को स्वामी ओमानं? - फोटो : KHATAULI
मोरना। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि शिक्षक के तप और मार्गदर्शन से विद्यार्थी का जीवन सफल होता है। समाज और राष्ट्र को समृद्ध तथा संस्कारित बनाने में शिक्षकों का अमूल्य योगदान है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ में श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस पर संस्था के आचार्यों का अभिनंदन किया गया। ज्योतिषाचार्य रामस्नेही, प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश, उप प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, आचार्य अरुण और आचार्य प्रदीप आदि की सेवाओं की प्रशंसा की गई। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने कहा कि पूज्य गुरुदेव वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने धार्मिक नगरी में दशकों पूर्व संस्कृत विद्यालय की नींव रखी थी। देश के दूरस्थ राज्यों से आए विद्यार्थियों के निर्माण में आचार्यों की सेवा वंदनीय है। शिक्षक बनना सौभाग्य और गौरव की बात है। भागवत प्रवक्ता आशीष माधव शास्त्री, आचार्य जीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed