फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher dies in accident

हादसे में शिक्षक दंपति की जान गई, सड़क पार करते ट्रक चालक को भी कुचला

Fri, 08 Dec 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teacher dies in accident
दंपति का शव पहुंचने के बाद मोहल्ले में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
खतौली नेशनल हाईवे 58 पर अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दंपति शिक्षक-शिक्षिका समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। मोहल्ला जमना विहार निवासी पुरुषोत्तम (32) पुत्र सत्यपाल और उसकी पत्नी पिंकी (30) मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर में पढ़ाते थे। शुक्रवार सुबह दंपति शिक्षक और शिक्षिका दोनों बाइक पर अपने घर से मंसूरपुर स्कूल में जा रहे थे। हाईवे पर भैंसी कट पार करते समय अचानक मुजफ्फरनगर की ओर से तेजी से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से दंपति शिक्षक और शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। दंपति शिक्षक और शिक्षिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक दंपति का ढाई साल का एक बच्चा है। पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक शिक्षक के भाई राधेश्याम ने अज्ञात ट्रक चालक जके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के लोग दंपति शिक्षक और शिक्षिका का शव लेकर घर पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे की दूसरी घटना में मुजफ्फरनगर शहर के रामलीला टिल्ला निवासी ट्रक मालिक कृष्णपाल (53) पुत्र मनफूल बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद में माल उतार कर वापस अपने घर लौट रहा था।


हाइवे पर गांव भंगेला के पास कृष्णपाल ने अपना ट्रक रोका और चाय पीने लिए नीचे उतरा। इसी दौरान मेरठ की ओर तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से कृष्णपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र सोनू ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 

अधिवक्ता की पत्नी की रेल दुर्घटना में मौत 
 जिला बार संघ के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर कंवरपाल सिंह की पत्नी की फरीदाबाद में रेल से गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को शव मुजफ्फरनगर पहुंचने पर कोहराम मच गया। सैकड़ों अधिवक्ताओं और सरधना विधायक संगीत सोम ने गांव नसीरपुर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की। 

मुजफ्फरनगर की ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी कुसुम लता (50) पत्नी कंवरपाल सिंह बृहस्पतिवार सुबह इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस से बेटे रोहित प्रताप सिंह के पास गई थीं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन आने पर उतरने के लिए खिड़की पर आ गईं। बताया जाता है कि चलती ट्रेन में यात्रियों की धक्कामुक्की में वह नीचे गिर गईं, जिससे उनकी एक टांग कट गई। स्टेशन पर खबर लगते ही उनके बेटे रोहित ने उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खबर लगने पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल समेत दर्जनों अधिवक्ता फरीदाबाद पहुंचे। फरीदाबाद से पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को ब्रह्मपुरी आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटी रागिनी, बेटे राहुल और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल था। मुजफ्फरनगर आवास पर औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पति के पैतृक गांव नसीरपुर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया ।


इस दौरान सरधना विधायक संगीत सोम, जिला बार संघ अध्यक्ष अनूप सिंह, महासचिव भारतवीर सिंह, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व अध्यक्ष अनिल जिंदल, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, दुष्यंत सिंह, सीताराम वर्मा, चंद्रवीर सिंह निर्वाल, तेगबहादुर सैनी, कंवरपाल सैनी, राजेंद्र पंवार, नरेंद्र शर्मा, नरेंश शर्मा, गुलबीर सिंह, तरशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अजय धीमान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed