फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   teacher brutally beat up the child

अध्यापक ने की बच्चे की बेरहमी से पिटाई

Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
teacher brutally beat up the child
परिजनों ने दी थाने में तहरीर, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भैसी के एक स्कूल के अध्यापक पर सवाल का जवाब न देने पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। बच्चे के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भैसी निवासी ओम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा शिवा कक्षा तीन का छात्र है। वह गांव में ही एक विद्यालय में पढ़ता है। शुक्रवार को उसका बेटा जब घर पहुंचा तो उसे उठने बैठने में काफी पीड़ा हो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि सवाल का उत्तर न देने पर अध्यापक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है। शिवा के कपड़े उतार कर देखा तो उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed