फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teach your children about values: Joshi

अपने बच्चों को दें संस्कारों की सीख : जोशी

Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teach your children about values: Joshi
गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों को अंग वस्त्र भेंट किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थियों को अंग वस्त्र भेंट किए गए। मुख्य अतिथि संजय विनायक जोशी ने कहा कि संस्कारों की पाठशाला के लिए प्रत्येक हिंदू परिवार से एक बेटा बेटी को आगे लाना होगा। भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवित करने के लिए जितना भी हो सके धन का दान करें।

धर्म नगरी शुक्र तीर्थ स्थित दंडी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष वैध गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि शस्त्र के साथ शास्त्र का ज्ञान भी आवश्यक है। ज्ञान अर्जित कर देश सेवा करें। धर्म देश की रक्षा करना नैतिक कर्तव्य है। पूज्य स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज ने अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए संस्कार पूर्ण और उद्देश्य पूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राम कुमार शर्मा विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय सचिव बिशन कौशिक व तरुण मिश्रा, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय दीक्षित, महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष श्री पीतांबर शर्मा, युवा ब्राह्मण सभा के नेता प्रशांत शर्मा मंचासीन रहे। इस सारस्वत आयोजन में प्रमुख समाजसेवी प्रदीप शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष अक्षय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा देवव्रत त्यागी, नीरज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, सुनीता शर्मा, नीरज गौतम, वागेश शर्मा, विनोद शमा, देवदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed