फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Taylor has been threatened with life in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

UP: टेलर की दुकान में मिले धमकी भरे पत्र से मचा हड़कंप, लिखा- नुपुर का बहाना कन्हैया की तरह होगा निशाना

Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Aug 2022 11:06 PM IST
सार

टेलर की दुकान में मिले धमकी भरे पत्र से हड़कंप मचा है। पत्र में लिखा है कि नुपूर का बहाना होगा और कन्हैया की तरह निशाना होगा।

विज्ञापन
Taylor has been threatened with life in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र में एक टेलर की दुकान में धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा गया है कि बड़ा देशभक्त बनता है। नुपुर शर्मा का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दर्जी और आसपास के अन्य दुकानदारों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


कृष्णापुरी निवासी नरेंद्र सैनी की शामली रोड पर गोशाला मार्केट में अक्षय के नाम से टेलर की दुकान है। बुधवार सुबह लगभग दस बजे उन्होंने दुकान का शटर खोला तो एक लिफाफा पड़ा मिला। खोलकर देखने पर लिफाफे में चार लाइन लिखा एक पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि बड़ा देशभक्त बनता है। नुपुर बहाना होगा, कन्हैया की तरह निशाना होगा, बचेगा नहीं भाग सकता है भाग। यह चार लाइन पढ़कर नरेंद्र सैनी घबरा गए। आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफ: कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पसरा सन्नाटा, भारी पुलिसफोर्स तैनात, पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है सरगना
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत प्रतीत हो रही है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed