फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tax evasion worth crores caught at Silvertone Paper Mill

Muzaffarnagar News: सिल्वरटोन पेपर मिल में पकड़ी गई करोड़ों की टैक्स चोरी

Thu, 06 Apr 2023 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Tax evasion worth crores caught at Silvertone Paper Mill
वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी टीम ने बृहस्पतिवार को मारा छापा
विज्ञापन

बिना जीएसटी के खरीदा गया कच्चा माल, बिक्री में भी खेल
टैक्स चोरी का 1.02 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी टीम ने भोपा रोड स्थित सिल्वरटोन पेपर मिल में करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी है। टीम ने टैक्स चोरी का 1.02 करोड़ रुपये मौके पर ही जमा कराए।
वाणिज्यकर विभाग की जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि सिल्वरटोन पेपर मिल में कच्चा माल खरीद और तैयार माल की बिक्री पर जीएसटी चोरी हो रही है। इस सूचना पर बृहस्पतिवार को सिल्वरटोन पेपर मिल में छापा मारा गया। जांच के दौरान फैक्टरी की दोनों यूनिट का रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया। रिकार्ड के अनुसार करोड़ों का टैक्स चोरी का मामला सामने आया।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि वेस्ट पेपर की खरीद भी बिना जीएसटी के हुई है। तैयार माल भी बिना जीएसटी के बेचा जा रहा था। फैक्टरी में क्राफ्ट पेपर और राइटिंग पेपर दोनों बनते हैं। पांच करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी पकड़े जाने के कारण जीएसटी चोरी का एक करोड़ दो लाख रुपया मौके पर ही जमा कराया गया। टीम में ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला, एपी यादव, असिस्टेंट कमिश्नर मनीष पाठक, रवि पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed