{"_id":"656f74fc678f04d2b7020d07","slug":"tax-evasion-of-rs-5-crore-caught-in-rolling-mill-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12630-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रोलिंग मिल में पकड़ी पांच करोड़ की कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रोलिंग मिल में पकड़ी पांच करोड़ की कर चोरी
Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
- एक करोड़ दो लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर के पराग रोलिंग मिल में जीएसटी की टीम ने छापा मारा। टीम ने पांच करोड़ की कर चोरी पकड़ी। एक करोड़ दो लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है।
जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर जेएस शुक्ला ने बताया कि विभाग को कर चोरी का इनपुट मिला था। इसके बाद 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। सोमवार रात टीम ने मिल में पहुंचकर जांच शुरू की। डिप्टी कमिश्नर एसआईबी विवेक मिश्रा ने जांच की। मिल संचालकों से दस्तावेज मांगे गए। देर रात तक चली जांच में करीब पांच करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर ही मिल संचालकों से एक करोड़ दो लाख रुपये जमा कराए हैं। ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। टैक्स की चोरी नहीं करने दी जाएगी।