फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tax evasion caught in BSP leader Shahnawaz's factory

बसपा नेता शाहनवाज की फैक्ट्ररी में कर चोरी पकड़ी

Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion caught in BSP leader Shahnawaz's factory
मुजफ्फरनगर। लखनऊ मुख्यालय में शिकायत के बाद सहारनपुर के एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू रामबाबू गौड़ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने इंगट बनाने की फैक्टरी एमएसक्यू स्टील पर छापा मारा। जीएसटी चोरी की जांच को फैक्टरी के रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। देर शाम तक जांच का काम जारी था। फैक्टरी में बड़े स्तर पर कर चोरी सामने आई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा नेता शाहनवाज की जौली रोड पर एमएसक्यू स्टील के नाम से फैक्टरी है। यह फैक्टरी स्पांज एवं स्क्रैप खरीदकर उससे इंगट बनाती है। जीएसटी चोरी की एसआईबी के लखनऊ मुख्यालय पर शिकायत की गई। शिकायत के बाद सहारनपुर के एसआईबी के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-टू रामबाबू गौड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम के अधिकारियों ने फैक्टरी पर छापा मारा और समस्त रिकार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। देर शाम तक जांच का कार्य चलता रहा। जांच में अधिकारियों को बड़े स्तर पर कर चोरी मिली है। टीम में मुजफ्फरनगर के अधिकारियों में ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी शरद कुमार शुक्ला, डीसी एसआईबी एलएस शरण, एसी एसआईबी महेश पाठक, एसी सचल दल रवि पंवार, सीटीओ रामचंद्र, रेखा शर्मा, सहारनपुर के अधिकारियों में डीसी एसआईबी बृजेश कुमार, डीसी एसआईबी मनोज कुमार विश्वकर्मा, एसी एसआईबी अवधेश कुमार, सीटीओ पंकज कुमार, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी एसआईबी एलएस शरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया लाखों की कर चोरी सामने आई है। पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कुल कितनी कर चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed