{"_id":"58dab3be4f1c1b9b7663dd02","slug":"tape-put-on-socialist","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पर लगाई टेप, अब केवल 108 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पर लगाई टेप, अब केवल 108 एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस पर खिले समाजवादी पर लागई गई टेप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे में मरीजों, घायलों को अस्पताल तक ले जाने के लिए समाजवादी 108 एंबुलेंस चलाई थी। अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही निजाम बदल रहा है। 108 एंबुलेंस के नाम में समाजवादी पर स्वास्थ्य विभाग ने सफेद पट्टी लगा दी है।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही साफ कर दिया था कि पूर्व सरकार की जनहित की योजनाएं बंद नहीं होंगी, बल्कि उन्हें और बेहतर किया जाएगा। जबकि समाजवादी 108 एंबुलेंस पर विचार कर नाम बदले जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई। जनपद में स्वास्थ्य महकमा मंत्री की कार्रवाई से भी तेज दौड़ रहा है।
सत्ता बदलते ही तत्कालीन सपा सरकार की योजनाओं के नामों पर पट्टी चढ़ाई जा रही है। जिला अस्पताल की समाजवादी 108 एंबुलेंस के नाम भी बदलाव हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने समाजवादी शब्द पर सफेद पट्टी लगा दी है। अब एंबुलेंस पर केवल 108 एंबुलेंस रह गया है। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि अभी नाम बदले जाने से संबंधित कोई आदेश नहीं आए हैं। शासन से जैसे आदेश आएंगे, उनका पालन किया जाएगा।