फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tap in the house, still drinking water after buying it

घर में नल, फिर भी खरीदकर पी रहे जल

Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tap in the house, still drinking water after buying it
खतौली के गांव भूड का व्यापारी हरिओम टंडन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। नगर से सटे शेखपुरा और भूड़ गांव की करीब 50 हजार की आबादी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है। अधिकतर घरों में नल हैं, लेकिन भूगर्भ जल प्रदूषित होने के कारण ग्रामीण पानी नहीं पी सकते। ग्रामीणों को पीने के लिए कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। सरकारी हैंडपंपों का पानी भी खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। प्रदूषित पेयजल के कारण बीमारियां बढ़ रही है। पेट से संबंधित बीमारियां दोनों गांव में सबसे अधिक है। हैंडपंपों से पीले रंग का पानी निकल रहा है। दो दशक पहले जलनिगम ने दोनों गांव को पानी सप्लाई करने के लिए ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया था, लेकिन अभी तक सप्लाई नहीं मिली है।
विज्ञापन

समस्या बढ़ी तो लग गए पानी के प्लांट
प्रदूषित पेयजल की समस्या का समाधान तो नहीं हुआ, लेकिन पानी के प्लांट जरूर बढ़ गए। खतौली के आसपास ऐसे कई प्लांट लग गए, जिनसे इन दोनों गांव में पेयजल सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी नल का पानी भी खराब
भूड़ के प्रधान हाजी हारूण का कहना है कि पानी बेहद प्रदूषित है। सरकारी नल का पानी भी खराब है। प्रदूषण विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब भूजल बना है समस्या
शेखपुरा के प्रधान रविदत्त का कहना है कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वाटर कूलर लगवाए गए हैं, लेकिन भूजल की स्थिति बेहद खराब है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

पीने लायक नहीं पानी
शेखपुरा के व्यापारी हरिओम टंडन का कहना है कि प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। भूजल पीने लायक नहीं है।
बीमारी फैला रहा पेयजल
शेखपुरा के चंद किरण सैनी का कहना है कि हैंडपंप से निकलने वाला पानी बीमारियां फैला रहा है। पशु भी बीमार हो रहे हैं।
खरीदकर पी रहे पानी
भूड़ के इस्लाम का कहना है कि प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। लोगों को पानी भी खरीदकर पीना पड़ रहा है। हालात खराब है।
जांच कराए प्रशासन
भूड़ के दीनू मलिक का कहना है कि शुगर मिल के टैंक की वजह से गांव में पेयजल प्रदूषित है। प्रशासन को जांच करानी चाहिए।
पेयजल की कराएंगे जांच
एसडीएम जीत सिंह राय का कहना है कि दोनों गांव के पेयजल की जांच कराई जाएगी। पानी पीला आने की शिकायत मिली है, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

खतौली के गांव शेखपुरा का ग्रामीण चंद किरण सैनी।

खतौली के गांव शेखपुरा का ग्रामीण चंद किरण सैनी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली भूड निवासी इस्लाम।

खतौली भूड निवासी इस्लाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव भूड निवासी दीनू मलिक।

खतौली के गांव भूड निवासी दीनू मलिक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव शेखपुरा में नल से प्रदुषित पानी आते हुए।

खतौली के गांव शेखपुरा में नल से प्रदुषित पानी आते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव शेखपुरा में पानी के कैम्पर देते हुए।

खतौली के गांव शेखपुरा में पानी के कैम्पर देते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव शेखपुरा में कैम्पर से पीने के लिए पानी लेते हुए महिला।

खतौली के गांव शेखपुरा में कैम्पर से पीने के लिए पानी लेते हुए महिला।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव भूड का प्रधान हाजी हारून।

खतौली के गांव भूड का प्रधान हाजी हारून।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली के गांव शेखपुरा का प्रधान रविदत्त।

खतौली के गांव शेखपुरा का प्रधान रविदत्त।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed