{"_id":"5dd1954a8ebc3e548649fcd7","slug":"tanker-hit-the-car-three-injured-khatauli-news-mrt454122782","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने कार में टक्कर मारी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने कार में टक्कर मारी, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर ने कार में टक्कर मारी, तीन घायल
खतौली। हाईवे पर टैंकर और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ रेफर किया गया है।
रुड़की निवासी सतीश पुत्र दीपचंद रविवार की सुबह अपनी कार में अपने भाई मनोज व भाभी राखी को लेकर दिल्ली में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गांव रायपुर नंगली के सामने पीछे से तेजी से आ रहे टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जिससे कार में सवार महिला समेत तीनों घायल हो गए। इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य कार सवारों ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।