फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tania Miss Fresher and Review Miss Beautiful

Muzaffarnagar News: तानिया मिस फ्रेशर और समीक्षा मिस ब्यूटीफुल

Wed, 20 Nov 2024 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tania Miss Fresher and Review Miss Beautiful

विज्ञापन

मोरना। महर्षि शुकदेव स्वामी कल्याणदेव डिग्री कॉलेज में छात्र छात्राओं की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। बीए एवं बीकॉम प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। छात्रा तानिया को मिस फ्रेशर, समीक्षा को मिस ब्यूटीफुल, पायल को मिस कॉन्फिडेन्ट, शालू को बेस्ट डांसर, सलोनी को बेस्ट हेयरस्टाइल, शबीना को चेयरगेम विनर चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया तथा मां सरस्वती वंदना का कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरपीएस मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा तानिया, तनु, खुशी, समीक्षा, शिवानी, स्वाति, सलोनी, नैना ने कैटवॉक किया। समीक्षा, दीपिका, शगुन, पायल, खुशी, शिवानी, मनीषा, शालू ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अथिति मदनपाल एडवोकेट ने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम से विद्यार्थियों का विकास होता है। टैलेंट निखारने का मौका मिलता है। सचिव वेदवीर सिंह, विनोद शर्मा, डॉ. राजसिंह, नरेश कुमार, आजाद सिंह, मीनू, पूनम, शालू, नीता, छवि, कोमल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed