फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Taking the woman on a bluff, took away jewelry-cash and mobile

महिला को झांसे में लेकर जेवर-नकदी व मोबाइल उड़ाए

Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Taking the woman on a bluff, took away jewelry-cash and mobile
महिला को झांसे में लेकर जेवर-नकदी व मोबाइल ले गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में घर से दवाई लेने निकली एक महिला को रास्ते में दो युवकों ने रोककर उसे बेटे पर संकट व मृत्यु योग बताते हुए ज्योतिष विद्या का झांसा देकर जेवर, नकदी व मोबाइल ठग लिया। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई मंडी निवासी मृदुला गर्ग सोमवार शाम घर से दवाई लेने के लिए निकली थी। पीड़िता के अनुसार, रास्ते में उसे दो युवक मिले, जिन्होंने उससे नेत्र शिविर के संबंध में पूछताछ की। पीड़िता के अनुसार, इसी बीच युवकों ने उसे बेटे पर संकट बताते हुए मृत्यु योग बताकर डरा दिया। इसके बाद दोनों ने खुद को ज्योतिषी बताते हुए इसका निवारण करने की भी बात कही और महिला को पास के एक पेड़ से पत्ता तोड़कर लाने के लिए कहा। महिला जब पेड़ से पत्ता तोड़कर युवकों के पास पहुंची तो उन्होंने उसे बरगलाते हुए हाथों में पहने करीब सवा दो तोले के सोने के कड़े, मोबाइल और नकदी निकालकर पेड़ के नीचे रखकर कुछ दूरी पर चलकर जाने और वहां से लौटकर सामान ले जाने को कहा।
विज्ञापन

महिला आरोपी युवकों की बातों में आ गई और नकदी, जेवर व मोबाइल फोन पेड़ के नीचे रखकर कुछ दूर चली गई। वहां से लौटकर आई तो उसे न तो पेड़ के नीचे अपना सामान मिला और न ही दोनों युवक। इस पर पीड़िता ने अपने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। मामले की जांच की गई तो घटनास्थल के पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद मिली, जिसकी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed