फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Take special care of your heart in winter

सर्दियों में रखें अपने दिल का खास ध्यान

Thu, 26 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Take special care of your heart in winter
महावीर चौक पर कोरोना जांच केद्र पर जांच के लिए खडे लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्दियों में रखें अपने दिल का खास ध्यान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्द मौसम में दिल की बीमारियां खासकर दिल के दौरे के नए मामले 40 प्रतिशत तक बढ़ जाते हैं। दिल और सांस की बीमारियों से प्रभावित मरीजों के लिए भी सर्दी का गिरता तापमान अक्सर दोबारा परेशानी खड़ी कर देता है। दिल के मरीजों को सर्दियों में विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यम राजवंशी का कहना है कि सर्दी के मौसम में दिल की बीमारियां दो कारणों से बढ़ती हैं। पहला गिरते तापमान और ठंडी हवा के संपर्क में आने से दिल, दिमाग और सारे शरीर की धमनियां (नसें) सिकुड़ जाती हैं। ठंडी हवा तथा वायरल इंफेक्शन से सांस की नली में भी सूजन आती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। सिकुड़ी हुई नसों में खून गाढ़ा होकर जमने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे दिल या दिमाग का दौरा पड़ सकता है।
विज्ञापन

दूसरा कारण दिनचर्या, खानपान, और वातावरण से जुड़ा है। सर्दी में आलस्य के कारण व्यायाम, सैर कम हो जाना, अधिक नमकीन, चटपटा और घी चिकनाईयुक्त खाना, अधिक धूम्रपान व शराब का सेवन, ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और खून को गाढ़ा करता है। सर्द मौसम में प्रदूषण और धुआं भी ज्यादा होता है जिससे सांस की परेशानी बढ़कर दिल को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए क्या करें
सुबह की सैर, व्यायाम बंद ना करें। हल्की सर्दी में हाथों, पैरों, सिर, गले, छाती को पूरा ढककर सैर की जा सकती है। ज्यादा सर्दी, कोहरे, स्मॉग (प्रदूषण) के दिनों में बाहरी व्यायाम ना करें और शरीर को ऊनी कपड़ों से गर्म रखें। घर के भीतर ही शरीर को सक्रिय बनाएं, हल्का हाथों व पैरों का व्यायाम, योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार करें।

संतुलित आहार लें चाय, कॉफी, मावा, मिठाइयां, घी चिकनाईयुक्त भोजन का बहुत सीमित मात्रा में प्रयोग करें। ज्यादा नमक का सेवन ना करें। प्रतिदिन ताजे फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। भीगे हुए बादाम, अखरोट का सेवन लाभदायक है। जितना संभव हो ज्यादा मात्रा में गर्म पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed