फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Take Parvari Parli Parli Par, where Radha Rani Albeli Sarkar

सांवरिया ले चल परली पार, जहां बिराजे राधा रानी अलबेली सरकार

Sat, 17 Oct 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Take Parvari Parli Parli Par, where Radha Rani Albeli Sarkar
सांवरिया ले चल परली पार, जहां बिराजे राधा रानी अलबेली सरकार
विज्ञापन

देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्रीराधावल्लभ मंदिर में ठाकुर श्री राधानवरंगी लाल महाराज के एक माह से चल रहा अधिमास उत्सव का शुक्रवार को भजन संध्या एवं बधाई गान से समापन हो गया।

बधाई गान में तू तो कहबो माहरो मान ले हरिवंश भज ले, हरिवंश भज ले राधावल्लभ भज ले, राधानाम के सहारे बेड़ा पार कर ले, मेरी प्राण प्रिय राधे मेरी ललित प्रिय राधे, रसिकन की स्वामिनी हो वृन्दावन रानी हो, मोहन की प्यारी हो मेरी ललित प्रिय राधे गाकर ठाकुर जी को रिझाया गया। देहरादून के भजन गायक टीटू रसिक द्वारा सांवरिया ले चल परली पार, जहां बिराजे राधारानी अलबेली सरकार तथा बजा दे राधा नाम की ताली भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अधिमास विश्राम आयोजन की भोग सेवा संजीव अग्रवाल, विनय गुप्ता, मोहित कुमार, संजय सैनी, अंशुल वर्मा, संजय वर्मा द्वारा की गई है। मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी द्वारा पटका प्रसादी देकर सम्मनित किया गया। ठाकुर जी को सोने का टीका चढ़ाने के लिए रेखा गोयल व प्रदीप गोयल को चांदी का टीका व बेसर तथा चिबुक चढ़ाने के लिए पुष्पा गोयल व सुशील गोयल को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा सारिका गर्ग, विकास गर्ग को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुशील गोयल, अमित कंसल, सतेंद्र बंसल, राजकिशोर गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, प्रदीप गोयल, विकास गर्ग, मोनू बंसल, विनेश गर्ग, अरुण गोयल, अमन गोयल, दीपक टंडन, हितेश गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed