नामित नगर पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई
मुजफ्फरनगर, चरथावल। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में एसडीएम सदर दीपक कुमार ने शासन द्वारा नामित तीन सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पंचायत अध्यक्ष सतेंद्र त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भाजपा के नामित सदस्य मिथुन त्यागी, अजय वर्मा और मनीष गर्ग ने शपथ ली। समारोह में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और महामंत्री विजय सैनी ने कहा बोर्ड बैठक में नामित तीनों सदस्य नगर के विकास में सरकार के एजेंडे को लागू करें। प्रदेश और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिलाने में खासी दिलचस्पी लें। एसडीएम सदर दीपक कुमार और चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दी। कहा कि नामित सदस्य निष्पक्षता के साथ नगर के चहुंमुखी विकास की गति बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभाएं। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, सुनील कश्यप, सभासद वीरेंद्र त्यागी, पंकज कश्यप, अनुज त्यागी, प्रशांत त्यागी मौजूद रहे।