{"_id":"6a9193b294ba595f6002d16f","slug":"swindled-of-35-lakh-on-the-pretext-of-securing-recruitment-into-the-up-police-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-179333-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: यूपी पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: यूपी पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 3.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के नेहरू विहार निवासी अफसर ने शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी एक युवक पर यूपी पुलिस में कांस्टेबल पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा से शिकायत की गई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि कसेरवा निवासी उसके परिचित युवक ने मई 2024 में पुलिस अधिकारियों में जान पहचान बताते हुए युवकों को यूपी पुलिस में भर्ती कराने की बात कहते हुए एक युवक से साढ़े सात लाख रुपये की मांग की। उसने अगस्त 2024 में अपने बहनोई और भांजे जाकिर के साथ कसेरवा पहुंच कर बात की तो आधी रकम पहले और बाकी नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई।
भांजे के शैक्षिक दस्तावेज डेढ़ लाख रुपये नकद व बाद में दो लाख रुपये खाते से ट्रांसफर कराए गए। अभी तक न तो नौकरी लगी, न ही रुपये वापस मिले। आरोपी अब हत्या या एनकाउंटर कराने की धमकी दे रहा है। जबकि रुपये देने के सबूत हैं। एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।