फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sweeper sued for taking bribe at post mortem house

Muzaffarnagar News: पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत लेने में स्वीपर पर मुकदमा

Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sweeper sued for taking bribe at post mortem house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पोस्टमार्टम हाउस पर युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के नाम पर पीड़ित परिजनों से दो हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में बर्खास्त स्वीपर कम चौकीदार के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।

सरवट निवासी अनस ने एक मई को शेरनगर के जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली थी। शव जटमुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। वहां देर रात पोस्टमार्टम शुरू नहीं किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनसे शराब के नाम पर दो हजार रुपये मांगे गए थे। इसके बाद ही पोस्टमार्टम करने की बात कही गई थी। दो हजार रुपये देने के बावजूद पोस्टमार्टम में देरी की गई। शिकायत पर रात में ही पहुंचे भाकियू तोमर पदाधिकारियों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया था। इसके उपरांत 12 बजे के बाद पोस्टमार्टम किया गया था। मामले की गंभीरता जान सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए एसीएमओ डॉ. शैलेष जैन और डॉ. अशोक कुमार की एक टीम गठित कर जांच के आदेश दिये थे।
विज्ञापन

जांच के आधार पर सीएमओ ने पोस्टमार्टम ड्यूटी करने वाले चिकित्सक डॉ. अजय प्रताप शाही का खतौली से चरथावल तबादला कर दिया था। फार्मासिस्ट दीपक को भी हटाकर शाहपुर भेज दिया था और संविदा सफाई कर्मचारी सुनील कुमार को दोषी मानते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। अब इस प्रकरण में पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डा. शैलेश जैन ने सुनील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed