{"_id":"60df59ec8ebc3e30e86720b6","slug":"sweat-released-from-strong-sun-and-heat-stroke-muzaffarnagar-news-mrt5455847117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप और लू के थपेड़ों से छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप और लू के थपेड़ों से छूटे पसीने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पांच दिन से लगातार तेेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के करीब चल रहे पारे के चलते उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बार-बार गुल हो रही बिजली भी परेशानी का सबब बन गई है। तेज धूप का आलम यह कि सुबह नौ बजे से ही लोगों को घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया। इसके चलते रोजाना शाम पांच बजे के बाद ही बाजार भी गुलजार हो रहे हैं।
तापमान का आंकड़ा
- 27 जून: 35 डिग्री सेल्सियस
- 28 जून: 37.3 डिग्री सेल्सियस
- 29 जून: 39.2 डिग्री सेल्सियस
- 30 जून: 39.9 डिग्री सेल्सियस
- एक जुलाई: 39.2 डिग्री सेल्सियस
- दो जुलाई: 39 डिग्री सेल्सियस
तेज गर्मी से ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर
मुजफ्फरनगर। लगातार पांच दिन से हो रही जबरदस्त गर्मी के चलते हर घर में पंखे, कूलर व एसी चलने की समयसीमा बढ़ गई है। इसका सीधा असर बिजली के ट्रांसफार्मरों पर पड़ने से ये ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण इन्हें फुंकने से बचाने के लिए विद्युत निगम द्वारा लगातार बारी-बारी से ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बंद कर इन्हें फुंकने से बचाया जा रहा है। लगातार लाइनें ट्रिप होने से संबंधित ग्रिड की मरम्मत भी करनी पड़ रही है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। विद्युत निगम के एक्सईएन ओपी मिश्रा का कहना है कि लगातार तेज गर्मी से बिजली की मांग बढ़ी है। इसके चलते ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं, जिन्हें फुंकने से बचाने के लिए इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में बंद करना जरूरी हो गया है। बारिश होने के बाद ही बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार हो पाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर बहार, अन्य बेहाल
मुजफ्फरनगर। जबरदस्त गर्मी में केवल पंखे, कूलर व एसी ही आम आदमी का गर्मी से राहत पाने का बड़ा सहारा बन रहा है। इसके चलते बाजार में भी इन इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की मांग बढ़ रही है। गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक एसके गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी के चलते पिछले पांच दिन में एसी व कूलर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। प्रतिदिन उनके यहां से 20 से 25 एसी-कूलर बिक रहे हैं। फिलहाल स्टॉक लगा हुआ है, लेकिन बाजार में शॉर्ट होने पर इनकी कीमतों में भी इजाफा होना तय है। वहीं, अन्य सभी सामान के कारोबार पर तेज गर्मी का असर पड़ने से बिक्री कम हुई है।
विज्ञापन
फल-सब्जियों की भी मांग बढ़ी
मुजफ्फरनगर। गर्मी के चलते कुछ फल-सब्जियों की डिमांड बढ़ी है। सब्जियों में जहां नींबू व खीरे के साथ हरी सब्जियों की मांग में इजाफा हुआ है, वहीं फलों में नारियल पानी, मौसमी, माल्टा और कीवी की मांग बढ़ी है। इसके चलते इन फल-सब्जियों के दाम में थोड़ा सा इजाफा भी हुआ है।