{"_id":"60abef878ebc3ec9396d93a2","slug":"swearing-will-be-virtual-bdo-will-take-oath-muzaffarnagar-news-mrt539716451","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्चुअल होगा शपथ ग्रहण, बीडीओ दिलाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चुअल होगा शपथ ग्रहण, बीडीओ दिलाएंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्चुअल होगा शपथ ग्रहण, बीडीओ दिलाएंगे शपथ
मुजफ्फरनगर। जिले के 498 गांवों में से 395 गांवों में मंगलवार को ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। ब्लाक के खंड विकास अधिकारी वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कोरम पूरा नहीं होने के कारण 103 गांवों में शपथ नहीं हो पाएगी। शपथ ग्रहण समारोह गांव के सामुदायिक भवन या कॉमन सर्विस सेंटर पर होगा। जो ग्राम प्रधान किसी कारण से पहले दिन शपथ ग्रहण नहीं कर पाएगा, उसे 26 मई को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। ग्राम पंचायत की पहली बैठक 27 मई को होगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन 103 गांवों में शपथ नहीं हो पाएगी, उनमें पुरकाजी ब्लाक में तीन गांवों के प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जा सकेगी। इनमें बरला, चमरावाला और रेत्ता नंगला शामिल है। सदर ब्लाक में 15 प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इनमें बढेडी, सिसौना, मुस्तफाबाद, मेघाखेडी, चांदपुर, मखियाली, नसिखरेडा, धंधेडा, शेरनगर, बीबीपुर, भिक्की, बहादरपुर, खेडी विरान, बिहारी, मोलाहेडी शामिल हैं।
बघरा ब्लाक में 15 गांवों में सरकार नहीं बन पाएगी। इन गांवों में कुटबी, अलीपुरकलां, धौलरी, लालूखेडी, साल्हाखेडी, नसीरपुर, निरमानी, पीपलहेडा, नंगला पिथोरा, किनौनी, जागाहेड़ी, सैदपुर खुर्द, मुकुंदपुर, ढिंढावली, मांडी शामिल है। चरथावल ब्लाक के 12 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इनमें रोहाना कलां, मलीरा, बाननगर, जटनंगला, पीपलशाह, लकड़संधा, रोहाना खुर्द, बडकली, कल्लरपुर, भमेला, छिमाऊ, महाबलीपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
शाहपुर ब्लाक के 14 गांवों में सरकार नहीं बन पाएगी। इनमें दिनकरपुर, खुब्बापुर, पुरा, सोहजनी तगान, डबल, मुबारिकपुर, गोयला, बसधाडा, धनायन, बसीकलां, पलडा, कमालपुर, हडोली, सावटू हैं। बुढ़ा़ना ब्लाक के 15 गांवों के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इनमें खिजरपुर, भसाना, बवाना, खानपुर, डूंगर, सरनावली, फुगाना, राजपुर-छाजपुर, हरियाखेडा, कमरूदीननगर, मिंडकाली, महलजना, कुतुबपुर दताना, अटाली, नगवा शामिल हैं।
जानसठ ब्लाक के 20 गांवों में प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे। इन गांवों में नंगला मुबारिक, नंगला कबीर, तालडा, जानसठ देहात, चुडियाला, जटवाडा, सिखरेडा, कैलापुर जसमोर, हुसैनपुर, जलालपुर नीला, हंसावाला, पुटठी इब्रहिमपुर, हाशमपुर, खेड़ी सराय शामिल हैं। इसके अलावा घटायन उत्तरी, घटायन दक्षिणी, कासमपुर भुम्मा, तुरहेडी, बहादरपुर मनफोडा, जबरदस्तपुर उर्फ मन्तौडी में भी गांव की सरकार नहीं ले पाएंगे शपथ। मोरना ब्लाक के आठ गांवों में कोरम पूरा नहीं हो पाया है। इनमें बरूकी, केडी दरियापुर, चौरावाला, तिस्सा, करहेडा, भेडाहेडी, भुवापुर, भंडूर शामिल हैं। खतौली ब्लाक में केवल मोहिउद्दीनपुर गांव में शपथ नहीं हो पाएगी।
दो ग्राम प्रधानों की हो चुकी है मौत
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना महामारी के चलते शपथ से पहले ही दो प्रधानों की मौत हो चुकी है। इन गांवों में अब शपथ नहीं हो पाएगी। इनमें कुटबी गांव शामिल है, जिसके प्रधान जितेंद्र बालियान की मौत हो चुकी है। बरला गांव है, जिसकी प्रधान प्रीति की मौत हो चुकी है।