फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Omanand Maharaj paid wreath to Hansraj Bhardwaj

पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री डॉ हंसराज भारद्वाज को दी श्रद्घांजलि

Mon, 09 Mar 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Swami Omanand Maharaj paid wreath to Hansraj Bhardwaj
स्वामी ओमानंद महाराज ने हंसराज भारद्वाज को दी पुष्पांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एवं कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल डॉ. हंसराज भारद्वाज के देहावसान पर भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में शोक छा गया है। वे शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव के परम भक्त थे। शुकतीर्थ के विकास में पूर्व केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री हंसराज भारद्वाज का विशेष योगदान रहा। भागवत पीठ शुकदेव आश्रम परिसर में बीते 20 साल से उनकी पुत्री अनुराधा के नाम से धर्मार्थ चिकित्सालय संचालित है। शुकदेव आश्रम में आजीवन ट्रस्टी डॉ. हंसराज भारद्वाज (83) का रविवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जैसे ही सूचना आश्रम पहुंची, शोक छा गया। भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज शुकतीर्थ से दिल्ली प्रस्थान कर गए। नई दिल्ली डिफेंस कालोनी आवास पर स्वामी ओमानंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव के प्रति डॉ. भारद्वाज की अगाध श्रद्धा थी। तीर्थनगरी के विकास में उनकी सेवाएं अमिट रहेगी। ट्रस्ट महासचिव केकेविज, ओमदत्त आर्य, रघुवीर शर्मा, अरुण शास्त्री , दीपक शर्मा, राजू, अरुण धीमान आदि ने भी भारद्वाज को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed