फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Kalyan Dev made knowledge, education and service a religion: Saini

स्वामी कल्याण देव ने ज्ञान, शिक्षा और सेवा को धर्म बनाया : सैनी

Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Swami Kalyan Dev made knowledge, education and service a religion: Saini
भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना /भोपा (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने ज्ञान, शिक्षा और सेवा को धर्म बनाया। देश के अनेक तीर्थों का विकास कर संत विभूति ने सनातन संस्कृति की रक्षा की है।
भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में तीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 21वीं पुण्यतिथि समारोह में पधारे सैनी ने कहा कि मां गंगा के तट पर बसे पौराणिक शुकतीर्थ का जीर्णोद्धार संत विभूति स्वामी कल्याणदेव का अद्वितीय संकल्प है। भागवत पीठ न केवल आश्रम है, बल्कि दिव्य आध्यात्मिक केंद्र है, शिक्षा, सेवा और संस्कृति का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

स्वामीजी एक संत नहीं थे, वे अपने आप में एक संस्था थे, जहां से मानवता और समाज सेवा की धारा निरंतर बह रही है। हस्तिनापुर, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार सहित कई तीर्थों की प्रगति में संत विभूति की अतुल्य भूमिका रही। लंबे जीवन काल में राष्ट्र को ज्ञान, शिक्षा और सेवा का संदेश दिया। स्कूल, कॉलेज और गुरुकुलों की स्थापना की। शिक्षा के साथ छुआछूत, जातिगत भेदभाव और अन्य सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने शुकतीर्थ की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि स्वामीजी ने योग साधना के साथ लोक साधना को सदा महत्व दिया। उनका पवित्र जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है।
राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव को भारत रत्न से अलंकृत किया जाए, ताकि राष्ट्र को उनके देशप्रेम और निष्काम सेवा से प्रेरणा मिले। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि स्वामी जी ने गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के परिवारों तक शिक्षा पहुंचाई।
अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह ने की। विधायक मिथलेश पाल, मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की कुलपति विमला बाई, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, पूर्व प्राचार्य रामपाल सिंह, पूर्व प्रवक्ता गजेंद्र पाल सिंह, पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, सुधीश प्रकाश, देवराज पंवार, मदरहुड यूनिवर्सटी के कुलपति नरेंद्र शर्मा, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी ने विचार रखे। ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ एमएल रंगा ने आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि समारोह में हरियाणा सीएम सहित मंचासीन अतिथियों ने उड़िया भाषा में प्रकाशित शुकतीर्थ संक्षिप्त परिचय पुस्तक का विमोचन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने बताया कि शुकतीर्थधाम का साहित्य 12 भाषाओं में उपलब्ध हो गया है। बांग्ला भाषा में शीघ्र नई पुस्तक आएगी।
----------------
समाधि मंदिर में अर्पित की श्रद्धांजलि

मोरना। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के साथ समाधि मंदिर में शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्रपाठ किया। यहां से सीएम यज्ञशाला पहुंचे, जहां रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति की। आचार्य जीसी उप्रेती तथा आचार्य अरुण यज्ञ पुरोहित रहे। इससे पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल भवन पहुंचे। ट्रस्टी ओमदत्त देव, भागवत प्रवक्ता पंडित अचल कृष्ण शास्त्री, रमेश मलिक ने बुके देकर स्वागत किया। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने भी पुष्पगुच्छ भेंट किया।

--------------
प्रतिमा के शिलापट का अनावरण, 11 लाख देंगे सीएम

मोरना। हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने श्री शुकदेव आश्रम में मोरना स्थित महर्षि श्री शुकदेव इंटर काॅलेज में लगने वाली शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की प्रतिमा के शिलापट का अनावरण किया। पूर्व प्रबंधक आनंद कुमार, अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, प्रबंधक वरुण कुमार, प्रधानाचार्य फूल चंद्र, यशवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, मनोज कुमार, राजीव राठी, विजय शर्मा, भोपाल सिंह, कपिल कुमार, नीशू, उपेंद्र कुमार, नरेंद्र राठी, अमरीश कुमार, वेदपाल सिंह, योगेश कुमार, अनुज प्रधान, मनोज कुमार शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, ओमेश्वर कुमार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में को हरियाणा सरकार की ओर से 11 लाख रुपये का दान देने की घोषणा की।

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ जीर्णोद्धारक वीतराग स्वामी कल्याणदेव के समाधि मंदिर मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed