फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Hanuman Maharaj in Shukatirtha

मन से भगवान का ध्यान करो तो मन शुद्ध होता है : स्वामी हनुमान महाराज

Sat, 01 Feb 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Swami Hanuman Maharaj in Shukatirtha
शुकदेव आश्रम में भागवत कथा सुनाते स्वामी हनुमान महाराज। - फोटो : KHATAULI
मन से भगवान का ध्यान करो तो मन शुद्ध होता है : स्वामी हनुमान महाराज
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम के प्रतीक्षानंद में चल रही साप्ताहिक भागवत कथा के समापन पर कथा व्यास स्वामी हनुमान महाराज ने कहा कि संसार में रहने और चिंतन करने से मन बिगड़ता है। मन से भगवान का ध्यान करो, तो मन शुद्ध होता है।

स्वामी हनुमान महाराज ने कहा कि बहुत दान देने से बिगड़ा हुआ मन शुद्ध नहीं होता। लोग संकल्प करें कि आज से वह भगवान के हो गए हैं। उन्होंने भगवान की कथा सुनी है। जो भगवान की कथा सुनता है, वह भगवान का हो जाता है। धरती मां का वंदन करें, हाथ का दर्शन करें। संध्या के समान कोई क्षेष्ठ धर्म नहीं। मानव को समय पर सावधान होकर संभलना चाहिए। आधा घंटा जप जरूर करें, स्वत: ही कल्याण होने लगेगा। मन को शांत रखे, जो अपने हृदय को जलाता है, उसको भगवान का मंदिर जलाने जैसा पाप लगता है। मन को शांत रखना पुण्य कार्य है। जीवन में पैसा मुख्य हो गया, तभी से पाप बढ़ गया। जीवन में पैसा गौण है, परमात्मा मुख्य है। कथा समापन पर संत, महात्माओं, ब्रह्मचारियों के बीच आयोजित भंडारे के प्रसाद का वितरण कर दान दक्षिणा दी गई। कथा के आयोजन में सेवानिवृत्त डीएसपी विरेंद्र सिंह, सुदेश, संजीव मलिक, नीरज, डा. अजय, डा. श्वेता, ईरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed