फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Surveys have been done for a long time, waiting for the name in the list

सर्वे हुए अरसा बीता, सूची में नाम का इंतजार

Tue, 23 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Surveys have been done for a long time, waiting for the name in the list
दिलशाना, खतौली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सर्वे हुए अरसा बीता, सूची में नाम का इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के सर्वे के बावजूद सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिन्हें आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि सूची में नाम नहीं आने से वह इधर-उधर चक्कर काटने को मजबूत हो गए हैं।
खालापार की सईदा का कहना है कि पिछले साले सर्वे के लिए युवक आए थे, लेकिन अभी तक मकान की सूची में नाम नहीं आया। अब तो उन्होंने आवास की उम्मीद ही छोड़ दी है। कृष्णापुरी निवासी संतोष का कहना है कि आवास के लिए उनके घर का भी सर्वे किया गया था, लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं आया। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

केस-एक
खतौली के सद्दीकनगर निवासी दिलशाना का कहना है कि दो किस्त मिल चुकी हैं, लेकिन अभी तक तीसरी किस्त का लाभ नहीं मिला है। परिवार किराए के मकान में रह रहा है। मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-दो
खतौली के सद्दीकनगर निवासी सलीम का कहना है कि एक साल पहले सर्वे हुआ और सूची में नाम भी आ गया था, लेकिन अभी तक पहली किस्त का लाभ भी नहीं मिल सका है। परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
- मिमलाना रोड निवासी सलीमा का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मकान का सर्वे कराया गया था, लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं आ सका है। परिवार परेशानी झेल रहा है।
- लद्दावाला निवासी हनीफ का कहना है कि सर्वे कराया गया था, लेकिन मकान की सूची में अब तक नाम नहीं आ सका है। अपना घर बनवाने के लिए वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
- खतौली निवासी सलीम का कहना है कि आवास के लिए सर्वे हुआ था। कई पड़ोसियों के नाम सूची में आए गए, लेकिन उनका नाम नहीं आया। परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इनसेट
हमसे साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।

सलीम, खतौली

सलीम, खतौली- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed