{"_id":"579a58c34f1c1b967021e77c","slug":"surveillance-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलीकॉप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलीकॉप्टर से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले से कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने पर अब शुक्रवार (आज) से हैलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। हैलीकॉप्टर में पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो यात्रा की वीडियो कवरेज भी कराएंगे।
विश्व की सबसे लंबी पैदल धार्मिक यात्रा कांवड़ यात्रा में लाखों कांवड़िए जिले से होकर गुजर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण में पहुंचने पर मेरठ, हापुड़, मोदीनगर, मुरादनगर, बागपत समेत स्थानीय कांवड़ियों के भी लौटने के कारण जिले में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है।
ऐसे में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और अधिक सतर्क हो गया है। पुलिस प्रशासन ने इस बार कांवड़ यात्रा की हवाई निगरानी के लिए हैलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। शुक्रवार को हैलीकॉप्टर जिले में पहुंच जाएगा। आगामी दिनों हैलीकॉप्टर आसमान से कांवड़ यात्रा की निगरानी करेगा। हैलीकॉप्टर में पुलिस अधिकारी मौजूद होंगे, जो कांवड़ यात्रा की वीडियो कवरेज भी कराएंगे।
विज्ञापन
जिले में पुरकाजी के धमात से लेकर बरला, छपार, शहर, शिव चौक, वहलना चौक, नेशनल हाईवे, मंसूरपुर, खतौली, भंगेला हवाई रूट होगा। इसके अलावा गंगनहर पटरी मार्ग पर धमात से लेकर सलावा झाल तक दूसरा हवाई रूट तैयार किया गया है। जबकि अन्य रूट शिव चौक से लेकर शाहपुर, बुढ़ाना, शामली की ओर जाने वाली कांवड़ यात्रा मार्ग पर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष बागपत पुलिस प्रशासन ने पुरा महादेव पर शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए हैलीकॉप्टर की मदद ली थी।
मेरठ से आएगा हैलीकॉप्टर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेरठ से हैलीकॉप्टर यहां जिले में आएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने प्राईवेट कंपनी के हैलीकॉप्टर को हॉयर किया है। यहां पुलिस लाइंस में हैलीपैड को दुरुस्त कर दिया गया है। जिले में आसमान में भ्रमण संबंधित पूरा रुट मार्ग स्थानीय प्रशासन ने हैलीकॉप्टर कंपनी को उपलब्ध करा दिया है।
प्रतिदिन का किराया 11 लाख होगा
कांवड़ यात्रा की आसमान से निगरानी करने वाले हैलीकॉप्टर का एक दिन का किराया 11 लाख रुपये बताया गया है। आगामी दो दिनों जिले में हैलीकॉप्टर आसमान में भ्रमण करेगा।