फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Suresh became the president and Phool Singh became the vice president.

Muzaffarnagar News: सुरेश अध्यक्ष-फूलसिंह भूईयार कोरी समाज के उपाध्यक्ष बने

Sun, 01 Jan 2023 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Suresh became the president and Phool Singh became the vice president.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ स्थित कबीर साहिब भूईयार कोरी समाज आश्रम में सुरेश चंद बहुपुरा अध्यक्ष और फूल सिंह फिरोजपुर को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
नवनियुक्त कमेटी गठन कार्यक्रम में कोरी भूईयार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज आर्य ने कहा कि हमारी एकजुटता ही हमारी असली ताकत है। समाज में उन्नति लाने का प्रयास करना होगा। सरकार कोरी भूइयार समाज की अनदेखी ना करें। हमारे हक हमें मिलने चाहिए। शिक्षा उन्नति के लिए सबसे बड़ा हथियार है। शिक्षा के लिए बेटा-बेटी में फर्क ना करें।
विज्ञापन

सहारनपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि अजब सिंह कोरी ने कहा कि मौजूदा सरकार में हमारा शोषण हो रहा है। बच्चों के भविष्य को लेकर सरकार हमारी नहीं सुनती तो हमें भी कठोर निर्णय लेने होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केपी सिंह ने कहा कि डॉ प्रदीप भोकरहेड़ी कोषाध्यक्ष, घनश्याम संगठन मंत्री, नरेश सचिव, रविंदर घुमाटी उपसचिव, प्रदीप सहारनपुर प्रचार मंत्री, अनिल कुमार ऑडिटर को आश्रम की नवनियुक्त कमेटी के लिए चुना गया हैं। यह सब आश्रम में समाज हित के लिए कार्य करेंगे। संचालन घनश्याम मास्टर ने किया। शिशुपाल, राम कुमार, संदीप, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed