फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Surendra Singh Advocate wins the post of President of Bar Association

सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 05 Dec 2020 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Surendra Singh Advocate wins the post of President of Bar Association
सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करत - फोटो : DEVBAND
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह एडवोकेट विजयी
विज्ञापन

देवबंद। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने 122 मत प्राप्त कर ज्ञान सिह पुंडीर एडवोकेट को पराजित किया। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार ने 135 मत लेकर जीत हासिल की।

शनिवार को संपन्न हुए सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सुरेंद्र सिंह को 122 मत, ज्ञान सिंह पुंडीर को 95, अशोक कुमार को 135 जबकि वीरेंद्र कुमार को 86 मत मिले। इसी तरह कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अक्षय प्रताप सिंह ने 127 मत प्राप्त कर मदनपाल सिंह को हराया। उन्हें 87 मत मिले। महामंत्री पद पर प्रभात त्यागी एडवोकेट ने 126 मत लेकर विजयी रहे। जबकि उनके विपक्षी अनुज त्यागी एडवोकेट को 91 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सुदेशपाल एडवोकेट ने 119 मत हासिल कर किरणपाल एडवोकेट को हराया। उन्हें 95 मत मिले। इस तरह सहसचिव प्रशासन पद पर मो. साजिद एडवोकेट ने 134 मत लेकर मुकेश त्यागी एडवोकेट को हराया। उन्हें 78 वोट मिले। सह सचिव पुस्तकालय पर राजकुमार वर्मा को 101 जबकि चौधरी संजय कुमार को 113 मत मिले। सहसचिव प्रकाशन पर कुमारी गुलिस्ता एडवोकेट ने 122 मत लेकर करणपाल सिंह को हराया। उन्हें 91 वोट मिले जबकि इस पद के लिए हुई वोटिंग में पांच मत रद्द हुए। सदस्य गवर्निंग काउंसिल पर मदनमोहन अग्रवाल एडवोकेट, कुंवरपाल सिंह एडवोकेट, नरपत सिंह एडवोकेट, आदित्य कुमार एडवोकेट निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी प्रदीप अग्रवाल सहायक चुनाव अधिकारी नीरज त्यागी ने परिणाम घोषित किए। अधिवक्ता मो. नसीम अंसारी एड., तहसीन खां, देशदीपक त्यागी, ठा. सुरेंद्र पाल सिंह, मो. असद, मंसूर खां आदि अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed