फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Surbhi Rajput of Shamli stood first in prose recitation

Muzaffarnagar News: गद्य वाचन में शामली की सुरभि राजपूत रही प्रथम

Tue, 01 Oct 2024 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
Surbhi Rajput of Shamli stood first in prose recitation
-मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोरना। श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय शुकतीर्थ में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की ओर से मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
गद्य वाचन बाल वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शामली की छात्रा सुरभि राजपूत ने प्रथम, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शामली के छात्र अनन्त शर्मा ने द्वितीय और इंटर कॉलेज भलस्वा ईशापुर के छात्र रुद्रप्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि संस्कृत भाषा भारत देश का गौरव है। बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करना अत्यंत जरूरी है। संस्कृत भाषा और बच्चे एक अच्छे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका नभाते हैं, प्रतिभा को निखारना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रान्शु सुमन ने कहा कि समाज देश और दुनिया को समृद्ध, उन्नत और गौरवशाली बनाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक अपने ज्ञान के प्रकाश से छात्रों को आलोकित कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।
गीत बाल वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर शामली की छात्रा दिव्या अचलसिया, जेवी जैन इंटर कॉलेज सहारनपुर के छात्र प्रज्ञाप्रकाश बोध व मान्या वर्मा, संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर की छात्रा सारा अंजुम, किसान इंटर कॉलेज मोरा की छात्रा आरती देवी व श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शुकतीर्थ के छात्र वैभव भारद्वाज, संस्कृत श्लोकांत्याक्षरी प्रतियोगिता में श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के छात्र अतुल, वंश शर्मा, सारांश क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं संस्कृत गीत युवा वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवबंद की छात्रा रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में नीर क्षीर विवेक, उत्तम रीति, प्रवक्ता डाॅ. प्रज्ञा, डाॅ. आशीष मिश्र, रमेश चंद्रा, आलोक शुक्ल, शुभम ममगई, गौरव व मंडल संयोजक डा.अनिल कुमार पाण्डेय ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं सहारनपुर सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उप्रेती, डा. अंकुश, जोनी रानी, आचार्य अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed