फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Supporters stopped Rathi from attending the nomination meeting, Saini also did not reach

Muzaffarnagar News: समर्थकों ने राठी को नामांकन सभा में जाने से रोका, सैनी भी नहीं पहुंचे

Sat, 26 Oct 2024 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Supporters stopped Rathi from attending the nomination meeting, Saini also did not reach
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव में नामांकन के बाद भाजपा-रालोद से टिकट के दावेदार रहे नेताओं के समर्थकों में मायूसी है। खुद कईं दावेदार भी गठबंधन की संयुक्त नामांकन सभा में नहीं पहुंचे। ऐसे में चुनाव की तैयारी पर असर पड़ता नजर आ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी को समर्थकों ने नामांकन सभा में जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

रालोद के लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहे अजित राठी को टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। चर्चा थी कि रालोद बागपत के लोकसभा चुनाव में राजकुमार सांगवान की तर्ज पर ही मीरापुर से अजित राठी को टिकट दे सकती है। लंबे समय से वह तैयारी भी कर रहे थे। ऐन वक्त पर टिकट काट दिए जाने से अजित राठी के समर्थकों में मायूसी छा गई। शुक्रवार को मनफोड़ा गांव से पारिवारिक लोगों और समर्थकों ने अजित राठी को सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर हुई संयुक्त नामांकन सभा में जाने से रोक दिया। राठी ने बताया कि समर्थकों में मायूसी है। वह नामांकन सभा में जाना चाहते थे, लेकिन लोगों ने नहीं जाने दिया। लंबे समय से चुनाव की तैयारी चल रही थी। पूर्व सांसद राजपाल सैनी के समर्थक भी मायूस है। भाजपा खेमे से उनका नाम पहले नंबर पर था। लेकिन एन वक्त पर टिकट कट गया। सैनी ने नामांकन सभा में अपने बेटे शिवान सैनी को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed