फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Supporters lit the torch in protest against rising unemployment

बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सपाईयों ने मशाल जलाई

Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Supporters lit the torch in protest against rising unemployment
बढ़ती बेरोजगारी को लेकर अखिलेश यादव के आहवान पर शहर में मशाल जला कर रोशनी करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सपाइयों ने मशाल जलाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने बुधवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घरों की बिजली बंद रखकर विभिन्न प्रकार से रोशनी की। इस दौरान मशाल जलाई जलाने के साथ मोबाइल की लाइन और टार्च से रोशनी की गई।

देश में बढ़ती बेरोजगारी के विरोध मेें सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक और सपा कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारों के समर्थन में 9 बजकर 9 मिनट मशाल जलाई। बेरोजगार लोगों के साथ खड़े होने का संदेश दिया। सपाइयों ने बताया कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और कोरोना महामारी में जाती नौकरी को लेकर देश में बड़ा संकट पैदा हो रहा है। इसी क्रम में अखिलेश यादव ने चिंता जताई थी और लोगों से बेरोजगारी को लेकर ट्वीट के जरिए मशाल जलाने की अपील की थी। बुधवार को शहर में सपाइयों ने घरों की बिजली बंद रख कर मशाल आदि जला कर नौ मिनट तक रोशनी की। इस दौरान मोहम्मद सुलेमान युवा सपा नेता, वसीम राना, सनव्वर खान, कुरबान अली, नदीम मलिक, दानिश मलिक, अमजद मलिक और रफ़ी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed