फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Supply shortage, waiting increased for 10 months

आपूर्ति की कमी, 10 महीने तक बढ़ी वेटिंग

Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Supply shortage, waiting increased for 10 months
मुजफ्फरनगर। कोरोना में कार की मांग बढ़ने से उत्पादकों को आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। महिंद्रा कंपनी के मॉडल की कार पर 10 महीने की वेटिंग है। मारूति के सभी मॉडल लोकप्रिय है। शोरूम संचालकों को सर्वाधिक 285 कारों की वेटिंग 28 फरवरी तक पूरी करनी है। कार निर्माण में प्रयोग होने वोल पार्ट्स चीन से नहीं आने ने कई मॉडलों की आपूर्ति में देरी हो रही है।
विज्ञापन

महिंद्रा कंपनी के विनय मलिक बताते है थार गाड़ी की वेटिंग 10 महीने की चल रही है। जबकि फैक्टरियों से पूरी डिमांड नहीं हो पाने से मॉडल स्कॉर्पियों और एक्सयूवी 300 की डिलीवरी में डेढ़ से दो महीने का समय लग रहा है। उनके यहां 50 वाहनों की एडवांस बुकिंग है। एक्सयूवी 300 का ऑर्डर दिसंबर में लगाया था, लेकिन अभी तक कार नहीं मिली है। बताया गया कि कुछ पार्ट्स चाइना से आते थे। वहां से पाबंदी के बाद यूरोपीय देशों से आने लगे। वहां अब लॉकडाउन चल रहा है और पार्ट्स आने में दिक्कत है। इसी वजह से गाड़ियों में बिना म्यूजिक सिस्टम के भेजी जा रही है, लेकिन ग्राहक बिना म्यूजिक सिस्टम के ग्राहक गाड़ी नहीं लेता है।
विज्ञापन

राधा गोविंद ऑटो मोबाइल्स के प्रोपराइटर जगमोहन ने बताया उनके यहां 285 मारुति कारों के विभिन्न मॉडलों की एडवांस बुकिंग है। जो 28 फरवरी को देनी है। इस बार 30 प्रतिशत मांग ज्यादा है। लोगों को कोरोना महामारी की जोखिम से बचने के लिए कारों का सफर लुभा रहा है। मांग बढ़ने की बारे में उत्पादक भांप नहीं पाए। कारों के पर्याप्त स्टॉक की कमी के चलते कई मॉडलों की स्पॉट डिलीवरी नहीं हो पा रही। डेढ़ महीने की वेटिंग है। उधर, हुडंई शोरूम के सीईओ श्रेय जैन का मानना है मॉडल के मुताबिक मांग और वेटिंग है। क्रेटा कार की सबसे ज्यादा डिमांड है। देश में एक महीने में 12 से 13 हजार कार का निर्माण कंपनी करती है, लेकिन डिमांड इससे हीं अधिक है। क्रेटा की डिलीवरी में कुछ समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा कंपनी से जुड़े निधीष शर्मा ने बताया उनके यहां 100 से 125 कारों की वेटिंग है। पेट्रोल की टाटा नैक्सन पर तीन महीने की एडवांस बुकिंग की जा रही है। प्लांट में डिमांड से कम उत्पादन से दिक्कत आ रही है। डिमांड की अपेक्षा आपूर्ति कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed