{"_id":"6813577dbcf27d17bd0ade36","slug":"superstition-removed-by-scientific-experiments-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-144703-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वैज्ञानिक प्रयोगों से किया अंधविश्वास को दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वैज्ञानिक प्रयोगों से किया अंधविश्वास को दूर
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज कवाल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ की टीम ने तोड़-फोड़ के जोड़ विषय पर कार्यशाला में विज्ञान के रहस्यों को समझाया। कार्यशाला में गेंद को हवा में बनाए रखना, जल को गायब कर देना आदि बहुत से चमत्कार दिखाकर अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास किया।
लखनऊ टीम के शिक्षा अधिकारी रामकुमार ने कहा कि भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और इंजीनियरिंग के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझने की जरूरत है। इससे अन्वेषण कौशल बढ़ेगा। शिक्षा अधिकारी केके चटर्जी ने गेंद को हवा में बनाए रखना, जल को गायब कर देना आदि बहुत से चमत्कार दिखाए और उनकी विज्ञान आधारित व्याख्या भी की। शिक्षा अधिकारी विकास ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को बढ़ावा देने वाले चमत्कारों को असलियत को बताया और उनकी वैज्ञानिक व्याख्या की। कृत्रिम कोहरा देखकर बच्चे हैरान और उत्साह से भर गए।
-छात्रों को वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी सामग्री बनाने का दिया प्रशिक्षण
कार्यशाला में प्रधानाचार्य डॉक्टर विकास कुमार, डॉक्टर रणवीर सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, केके चटर्जी, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, श्यामू प्रसाद, मीना वर्मा, मीनाक्षी चौरसिया शामिल हुए।