फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunshine, shade and rain...12.8 mm rain fell

Muzaffarnagar News: धूप-छांव और बारिश...12.8 मिमी बरसे बादल

Mon, 08 Sep 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sunshine, shade and rain...12.8 mm rain fell
बारिश के दौरान झांसी रानी रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद।
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को कई बार मौसम बदला। कभी धूप तो कभी छांव रही। दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। जिले में 12.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई है। शहर के निचले हिस्सों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

सुबह के समय धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा। शाम करीब तीन बजे बूदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद कुछ देर तक तेज बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे पहले शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री पर पहुंच गया था। हल्की बारिश के बावजूद शहर में कई जगह जलभराव हो गया। रैदासपुरी, जनकपुरी, शिक्षक कॉलोनी, परिक्रमा मार्ग के अलावा शहर के शिव चौक पर जलभराव रहा। शामली बस अड्डे से बुढ़ाना मोड तक जलभराव रहा।
विज्ञापन

-----
इनसेट
इस तरह बदल रहा मौसम
तिथि तापमान
07 सितंबर 33.7 डिग्री
06 सितंबर 33.6 डिग्री
05 सितंबर 32.8 डिग्री
04 सितंबर 32.3 डिग्री
03 सितंबर 30.8 डिग्री
देहात क्षेत्र में खिली रही धूप
शहर में शाम के समय बारिश हुई, जबकि देहात क्षेत्र में धूप खिली रही। बुढ़ाना, चरथावल, खतौली, पुरकाजी समेत अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई। कुछ देर के लिए घटा छाई रही, लेकिन इसके बाद मौसम फिर साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चली तो गन्ने को नुकसान : सिंह
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अगर तेज हवा चलती है तो गन्ने की फसल को नुकसान होगा। सब्जी के किसान भी खेत में पानी एकत्र न होने दें।

बारिश के दौरान झांसी रानी रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद।

बारिश के दौरान झांसी रानी रोड से गुजरती महिलाएं। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed