फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sunita Solanki's book 'Usse Baad' released

सुनीता सोलंकी की पुस्तक ‘उसके बाद’ का विमोचन

Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sunita Solanki's book 'Usse Baad' released
सर्कुलर रोड़ स्थित शाकुन्तलम में कृति संस्था द्वारा आयोजित साहित्य समारोह के दौरान साहित्यकार ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। महिलाओं के संघर्ष पर साहित्यकार सुनीता सोलंकी की पुस्तक ‘उसके बाद’ का विमोचन किया गया। सोलंकी ने कहा कि समाज में घटित हो रही घटनाओं को काव्य के माध्यम से नई पीढ़ी तक प्रेषित करने का प्रयास किया गया है। स्त्री जीवन के संघर्षों और निर्णय क्षमता को दर्शाती इस काव्यधारा को खूब सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

सरकुलर रोड आवास विकास कॉलोनी शाकुंतलम में कृति संस्था द्वारा आयोजित साहित्य समारोह के दौरान साहित्यकार सुनीता सोलंकी की काव्य पुस्तक ‘उसके बाद’ का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीतकार मनोज कुमार मनोज और सुमनेश सुमन ने दीप प्रव्वजलित कर किया। प्रतिभा त्रिपाठी ने उसके बाद पुस्तक की कविताओं से काव्य पाठ कर प्रशंसा बटोरी। संचालन कवि सत्यपाल सत्यम द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्यिक संस्था कृति के अध्यक्ष कवि सुमनेश सुमन ने कहा कि एक सामान्य ग्रहणी से साहित्यकार तक का सफर तय करने वाली सुनीता सोलंकी महिलाओं के लिए एक मिशाल हैं। इनकी कविताओं में स्त्री संघर्ष और निर्णय क्षमता का समावेश है। कार्यक्रम में अंग्रेजी लेखक और युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित तनुज सोलंकी को उनकी पुस्तक ‘दिवाली इन मुजफ्फरनगर’ के लिए सम्मानित किया गया। हरेंद्र सिंह, डॉ. नीलम कुरील, सतीश गोयल, विक्रांत राठी, कुसुम राना, ममता चौहान, इंदू राठी , सपना अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed