{"_id":"5856d64d4f1c1baa60c062ec","slug":"sunday-passed-in-a-single-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार का दिन भी लाइन में ही गुजरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार का दिन भी लाइन में ही गुजरा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बैंकों पर साप्ताहिक बंदी रही। कुछ बैंकों के एटीएम खुलने से नागरिकों को राहत मिली, लेकिन दो हजार निकालने के लिए लोग दिनभर एक से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाते रहे। बैंक बंद रहने से एटीएम पर लंबी-लंबी लाइन रही। नागरिक पैसा निकालने के लिए रातभर एटीएम पर जुट रहे हैं।
नोटबंदी के 40वें दिन भी एटीएम पर लगी भीड़ लोगों की परेशानियों को बयां कर रही हैं। कैश की किल्लत से जूझ रही जनता अपनी जरूरतों का भी सामान नहीं खरीद पा रही है। कैश लेस व्यवस्था का भले ही दम भरा जा रहा हो, मगर शहर में अधिकांश जनता इससे अनभिज्ञ है। ऐसे में नगदी के फेर में सुबह से लेकर शाम तक एटीएम पर उम्मीद बंधी है। बैंकों में लाइन लगते ही कैश खत्म हो जाता है। रविवार को बैंक बंद रहने से नागरिकों को अधिक परेशानियों से जूझना पड़ा।
भोर होते ही शहर में खुले कुछ एटीएम पर भीड़ जुट गई। रेलवे रोड, कचहरी मार्ग, आर्य समाज पर एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफ, विजया बैंक के एटीएम चले, लेकिन भीड़ के दबाव के कारण जल्द ही कैश खत्म हो गया। पीएनबी के एटीएम से नागरिकों को निराशा हाथ लगी। अब स्थिति ऐसी है कि नागरिक पैसा निकालने के लिए दिन तो दूर रात भी नहीं देख रहे हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच नागरिक एटीएम पर डटे खड़े हैं।
विज्ञापन
एटीएम से 24 घंटे में एक खाताधारक दो हजार रुपये निकाल पा रहा है। शाही-विवाह घर के लोग परिजनों, रिश्तेदारों का एटीएम लेकर लाइन लगे में हैं। ताकि कुछ पैसा निकाला जा सके। रविवार को बैंक बंद रहने से अधिक परेशानी रही। शहर में जो चालू हालत में एटीएम पर हैं, उन पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। जिस कारण कई जगह जाम के हालात भी बने रहे। सूजडू चुंगी, कचहरी मार्ग, मेरठ रोड पर एटीएम के बाहर लंबी लाइन रहने से यातायात भी प्रभावित रहा।