फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sun covered in clouds, drizzle increased the cold

बादलों में ढका सूरज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Tue, 04 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sun covered in clouds, drizzle increased the cold
मुजफ्फरनगर में सर्दी सें बचाव के लिए ऊनी कपडों में जाते स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बादलों में ढका सूरज, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिनभर आसमान में बादल छाए हे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
मंगलवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। सुबह दस बजे के लगभग अचानक बूंदा-बांदी शुरू हुई तो सर्दी का अहसास अधिक दिखाई दिया। हालांकि जिले में कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। आकाश में बादलों के छाए रहने और बूंदा-बांदी से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा। दिन में जहां बादल छाए रहे, वहीं सुबह के समय आम जनता को कोहरे का सामना भी करना पड़ा। कोहरे के कारण सुबह के समय जनजीवन अधिक प्रभावित रहा। मौसम का यहां बाजारों से लेकर यातायात व्यवस्था तक पर असर पड़ता दिखाई दिया। सुबह के समय रोडवेज और प्राईवेट बस अड्डों पर अधिक भीड़ दिखाई नहीं दी। यही स्थिति शाम को सात बजे के बाद नजर आई। बाजारों में जहां सुबह और शाम में सन्नाटा छाया रहा, वहीं दिन में कम ही ग्राहक बाजारों में दिखाई दिए।

कुछ देर को दिखाई दी सूरज की किरण
सुबह से ही आकाश में छाए बादलों के बीच दोपहर 12 बजे के लगभग कुछ देर के लिए सूरज की किरणें दिखाई दी। इसके बाद शाम तक फिर से आकाश में घने बादल छाए रहे।
न्यूनतम तापमान रहा 7.2 डिग्री सेल्सियस
जिले में एक सप्ताह से लगातार पांच डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा न्यूनतम तापमान बादल छा जाने से बढ़ा है। मंगलवार को यह 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सर्दी से बचाव के लिए ऊनपी कपडों में शिव चौक से गुजरती महिलाएं व बच्चें।

सर्दी से बचाव के लिए ऊनपी कपडों में शिव चौक से गुजरती महिलाएं व बच्चें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed