फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Summons sent to actor Nawazuddin Siddiqui's wife Aaliya

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया को भेजा समन

Wed, 20 Sep 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Summons sent to actor Nawazuddin Siddiqui's wife Aaliya
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया फाइल फोटो
- पॉक्सो न्यायालय के पीठासीन अधिकारी कर रहे मामले की सुनवाई
विज्ञापन

- पुलिस मामले में दाखिल कर चुकी है क्लोजर रिपोर्ट, वादी को समन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बिग बॉस से दोबारा सुर्खियों में आई अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी को अदालत ने समन जारी किए हैं। आरोपियों को पुलिस की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद अदालत ने वादिया को हाजिर होकर बयान दर्ज कराने के लिए यह समन भेजा है। अगली सुनवाई के लिए सात अक्तूबर तय की गई है।
साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर उनके साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत थी कि वह 2012 में अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं। उसी दौरान उनके देवर ने गलत हरकत की, जिसके बाद उन्होंने वर्सोवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में यह मामला बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था।
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने लौटा दिया था। एडीजीसी फौजदारी प्रदीप बालियान ने बताया कि आलिया को पुन: समन भेजा गया है। पुलिस फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है। आलिया के अदालत में बयान होने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
वादिया ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इसे बुढ़ाना कोतवाली ट्रांसफर किया गया। पीडि़ता का कहना था कि उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।

एक बार अदालत आई थी आलिया
प्रकरण में 16 अक्तूबर 2020 को मुकदमे के तत्कालीन विवेचक वीर नारायण सिंह के साथ आलिया सिद्दीकी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। तब आलिया ने अदालत में आरोपों को समर्थन किया था। आलिया पिछले दिनों बिग बॉस से सुर्खियों में आई है। इसके बाद इसी माह उन्हें किराए के विवाद में दुबई सरकार से भी नोटिस मिला है। वह बच्चों के साथ दुबई में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed