फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sultan movie shooting in Morna

प्रशंसकों में उत्साह, उमड़ सकती है भीड़ 

Wed, 20 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sultan movie shooting in Morna
शुक्रताल में सुल्तान की शूटिंग की तैयारी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फिल्म सुल्तान की शूटिंग के लिए सेट तैयार है। बुधवार सुबह सलमान और उनके सहयोगी एक्टर्स की टीम के मोरना पहुंचने की उम्मीद है। बड़े बैनर की फिल्म यहां पहली बार बन रही है, इसको लेकर लोगों में कौतूहल है। लोग बड़ी संख्या में शूटिंग स्थल के आसपास मौजूद हैं। 

सुल्तान की शूटिंग के लिए लखनऊ स्तर से भी आला अफसरों को निर्देश दिए जा रहे हैं। यह साफ कहा गया है कि यूनिट को किसी तरह की कोई दिक्कत पेश नहीं आनी चाहिए। प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की सरकार की मंशा है।
विज्ञापन


यही वजह है कि पुलिस प्रशासन का पूरा अमला मोरना में जुटा हुआ है। शहर के कालेजों के कई स्टूडेंट बाइकों से सलमान खान की फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ भी वहां नजर आई। हालांकि पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान भीड़ कंट्रोल करने पर रहेगा। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बुधवार को सलमान को देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली भी मंगाई
मोरना। फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट ने देर शाम ब्लाक परिसर में बनाए गए जल निगम के कार्यालय में गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी मंगवाई गई है। बताया जा रहा है कि गन्ने की ट्रॉली पर भी सीन फिल्माया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed